उत्तराखंड

2 मई को दिखेगा उत्तराखंड राष्ट्रीय लोकदल का जलवा: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

रुड़की। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने साथियों सहित मंडावली, लंढौरा, जबरदस्तपुर आदि गांव में 2 मई को होने वाली हरजौली जट्ट में जयंत चौधरी की जनसभा को लेकर जनसंपर्क किया। गांव मंडावली में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान मजदूरों की पार्टी है। रालोद में सभी वर्गों का सम्मान किया जाता है। कोई धर्म जाति का भेदभाव नहीं है। हमारे नेता जयंत चौधरी सेकुलर नेता हैं। उन्होंने हमेशा प्रेमभाव, आपसी भाईचारा का संदेश दिया है।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल 2 मई से उत्तराखंड में जोरदार आगाज़ करेगा। हरिद्वार जिले के किसान मजदूर नौजवान सभी अपने नेता जयंत चौधरी के स्वागत के लिए पलके बिछाए बैठे हैं, उत्साहित है। उत्तराखंड में पहुंचते ही जयंत चौधरी का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा। खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रूपिन चौधरी, निशांत सहरावत, योगेश प्रताप सिंह ने भी सभी किसान भाइयों, युवाओं से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।

Related Articles

Back to top button