उत्तर प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित भव्य मुशायरा, शायरों ने बांधा समां

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के तत्वावधान में वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी (रजि.) द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित “महफ़िल-ए-सुख़न मुशायरा” का भव्य आयोजन हॉराइज़न एकेडमी, मोहल्ला काज़ी में किया गया। कार्यक्रम में शहर के साहित्यकारों, शायरों, कवियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चेयरमैन दि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक एम. आज़ाद अंसारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान राष्ट्रवादी विचारक और समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित “एकात्म मानववाद” भारतीय संस्कृति आधारित विकास का मार्ग दिखाता है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने उर्दू भाषा को देश की साझा तहज़ीब की पहचान बताते हुए कहा कि यह किसी एक मजहब की भाषा नहीं, बल्कि भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य साहित्य और शायरी को मंच देना और उभरते रचनाकारों को अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली, हरी ओम बंसल, वरिष्ठ पत्रकार अनीस सिद्दीकी, अहमद रज़ा, अब्दुल हन्नान, एडवोकेट मुन्नवर आफताब और शाहजहां हसन पटवारी ने शमा रोशन कर किया। मुशायरे की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि सुहेल इकबाल ने की, जबकि संचालन कवि खुर्रम सुल्तान ने किया। इस अवसर पर योगेश दाहिया, अतुल कुमार मित्तल, महात्मा मूलचंद चौहान, किसान नेता हुसैन जिलानी, मुस्तकीम राव, सुमन दासी, रीना दासी, शाहिद सिद्दीकी, डॉ. एहतेशाम, शहजाद ठाकुर, हाफिज वाजिद अली, हाजी जहीर, शहजाद आलम, सरफराज प्रिंस, राहुल एडवोकेट, अनस अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुशायरे में शायरों ने अपने शानदार कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बिलाल सहारनपुरी, रौनक शेरकोटी, फैयाज नदीम, खुर्रम सुल्तान, ताहिर अमीन, डॉ. वली देवबंदी, डॉ. अमजद अजीम, डॉ. कुदसिया अंजुम और दानिश कमाल के कलाम को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम देर रात तक अदबी माहौल में जारी रहा और श्रोताओं ने शायरी का भरपूर आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button