उत्तराखंड

11 वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विभिन्न राज्यों और स्कूलों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विजेताओं को सम्मानित किया गया

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ऊँ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में कनखल स्थित गौतम फॉर्म में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में डीपीएस, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, ग्रेट मिशन स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। योगी रजनीश ने बताया कि प्रतियोगिता तीन श्रेणियों ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक (सोलो, पेयर, ग्रुप) और सूर्य नमस्कार में आयोजित की गई, जिसमें 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न वर्गों में विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ उपहार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। अंत में योगी रजनीश ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को शारीरिक और मानसिक मजबूती का माध्यम बताया।

Related Articles

Back to top button