नाबालिग दुष्कर्म मामले में लापरवाही, इंस्पेक्टर निलंबित

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। जिले के खानपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले को हल्के में लेना प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली को भारी पड़ गया। मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शिकायत के बावजूद नहीं हुई समय पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, करीब तीन दिन पहले खानपुर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़ित परिवार ने तुरंत ही प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली को पूरे मामले से अवगत कराया। आरोप है कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय ढुलमुल रवैया अपनाया, जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए। SSP के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा मामले की जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, तो एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर तत्काल POCSO Act सहित अन्य सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआई यू को जिम्मेदारी सौंपी गई। सीआई यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई नाबालिग से जुड़े संवेदनशील मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित कर दिया। खानपुर थाने की जिम्मेदारी अब साइबर सेल में तैनात गोविंद सिंह को सौंपी गई है। एसएसपी नवनीत सिंह ने साफ संदेश दिया है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में विफल रहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



