उत्तराखंड

वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में 111 मीटर हस्ताक्षर अभियान को मिला जोरदार समर्थन

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नीरज चौहान व वीआईपी कॉलोनी की शैलेंद्र गोर के सहयोग से आज लगभग 200 हस्ताक्षर हुवेराष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के 111 मीटर निवेदन-पत्र हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत आज वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में विशेष अभियान चलाया गया।आज वात्सल्य वाटिका में लगभग 200 हस्ताक्षर हुए। आज के अभी तक के हस्ताक्षर सहित आंकड़ा 2000 पार निकल गया है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, महिलाओं एवं युवाओं ने महाराजा भगीरथ के सम्मान में 111 मीटर पत्र पर हस्ताक्षर कर ‘भगीरथ बिंदु’ को राष्ट्र धरोहर घोषित करने की मांग का समर्थन किया।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा वात्सल्य वाटिका का नाम ही बताता है यहां प्रेम और संस्कार बसते हैं। भगीरथ हमारे संस्कारों के प्रतीक हैं। आज 200 परिवारों ने हस्ताक्षर कर बता दिया कि हरिद्वार भगीरथ घाट बनाकर रहेगा। कार्यालय प्रमुख श्रीमती नीरज चौहान ने कहा वीआईपी कॉलोनी के सहयोग से आज का अभियान ऐतिहासिक रहा। जब नेतृत्व और जनता एक साथ चलें तो कोई लक्ष्य दूर नहीं। राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य जी व शैलेंद्र गौर जी का मार्गदर्शन हमें मिलता रहे।
नारा: “नेतृत्व आगे, जनता साथ – भगीरथ घाट बनेगी बात
हर घर हर हिंदू, सरकार राष्ट्र धरोहर बनाएं भगीरथ बिंदु

Related Articles

Back to top button