उत्तराखंड हमारा परिवार है: जयंत चौधरी

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
रुड़की। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के गांव हरजौली जट्ट में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण चौधरी साहब के पोते केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न किया गया। मूर्ति अनावरण के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड हमारा परिवार है और आज हम अपने परिवार के बीच में अपने परिवार से जुड़ने के लिए आए हैं।बीच में जो दूरियां रही उन्हें मिटाने आए हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसान, मजदूर को अपना माना, उन्होंने कभी किसी जाति,धर्म का भेदभाव नहीं किया सभी वर्गों के लिए काम किया। आज हम चौधरी साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है।

राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में इस जनसभा ने साबित कर दिया है कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय लोकदल और जयंत चौधरी को चाहते है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौ नीरपाल सिंह, उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, श्रीमती रमा नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, रूपिन चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रताप लोहिया, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत, वरिष्ठ नेता उबैदुर्रहमान मोंटी, कार्तिक चौधरी ने भी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का स्वागत किया और जनसभा में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।



