उत्तराखंड

सुमन नगर में गूंजा ‘भगीरथ सम्मान’ का नारा, घर-घर चलाया हस्ताक्षर अभियान

दीप्ति वर्मा के नेतृत्व में महिला टीम सक्रिय, 100 लोगों ने किया समर्थन

कलयुग दर्शन (24×7)

रविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। सुमन नगर क्षेत्र में महाराजा भगीरथ के सम्मान को लेकर एक बार फिर जोरदार अभियान देखने को मिला। श्रीमती दीप्ति वर्मा के नेतृत्व में श्रद्धा, पूजा और अन्य महिला सदस्यों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को महाराजा भगीरथ के त्याग और तपस्या के बारे में जागरूक किया। इस दौरान माताओं, बहनों और युवाओं ने एक स्वर में ‘भगीरथ बिंदु’ को राष्ट्र धरोहर घोषित करने और वहां ‘भगीरथ घाट’ बनाए जाने की मांग का समर्थन किया। अभियान के तहत लगभग 100 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने महिला टीम के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि दीप्ति, श्रद्धा और पूजा जैसी कार्यकर्ताओं का जज्बा यह दर्शाता है कि भगीरथ घाट का सपना अब दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हर दिन 100 हस्ताक्षर का लक्ष्य अभियान को 1 लाख हस्ताक्षरों की ओर मजबूती से बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धा और पूजा जैसी समर्पित बहनों के सहयोग से सुमन नगर के हर घर तक महाराजा भगीरथ का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस अभियान में सत्यनारायण बिजल्वाण, निर्मला बिजल्वाण, भाव्या बिजल्वाण, राधे श्याम, पंकज शर्मा, श्रद्धा शर्मा, नमस्या शर्मा, पूजा बिष्ट, दीपक बिष्ट, शिवांश बिष्ट, आराध्या बिष्ट और पूनम वर्मा सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button