उत्तराखंड

विधायक रवि बहादुर ने किया सड़कों का उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेड़ीशिकोहपुर से फहतेपुर पीएमजेएसवाई योजना के अंतर्गत 15 लाख की लागत से बनी सड़क का अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम पंचायत खेड़ी शिकोहपुर के ग्राम झिवारेडी में 8 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का भी शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्रथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए तत्पर है।

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गाे को दुरस्त कराया जा रहा है। इससे आवगमन सुलभ होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर राव शफात, समीर नियाजी, फैजान, उपप्रधान राव गुड्डू खां, वाकर राणा, अल्ताफ कुरैशी, तस्लीम कुरेशी, राव नदीम, प्रमोद कुमार, सन्नी पाल, भंवर सिंह, मेघराज, प्रदीप पाल, अशोक सैनी, संजय सैनी, सचिन चौधरी, इरशाद सलमानी, राव सुहैल, गौरव चौहान, अनिकेत बेनीवाल, महरूफ सलमानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button