उत्तराखंड
श्री दक्षिण काली मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत एवं राम कथा का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में श्री दक्षिण काली मंदिर में संगीतमय शिव महापुराण कथा, श्रीमद्भावगत कथा एवं राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी कैलााशानंद गिरी के निजी सचिव स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 5 मई से 30 मई तक गुरूदेव अपनी विशेष संगीत टीम के साथ श्रद्धालु भक्तों को कथा का श्रवण कराएंगे। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि कथा में श्रद्धालु भक्तों के साथ अनेक संत महंत और गणमान्य लोग शामिल होंगे।



