उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम बैकुण्ठ धाम का वार्षिकोत्सव

गंगा जल से बड़ी कोई औषधि नहीं: स्वामी श्याम सुंदर

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम बैकुण्ठ धाम का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर हरकी पैड़ी से श्यामपुर कांगड़ी तक धर्म ध्वज सहित पदयात्रा निकाली गयी और संत समागम का आयोजन किया गया। श्री श्याम बैकुण्ठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्याम सुंदर महाराज के संयोजन में निकाली गयी पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संत समागम के दौरान संतों ने बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई भी दी। इस दौरान भजन गायक रसिक के सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्त देर तक झूमते रहे। स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि गंगा जल से बड़ी कोई औषधि संसार में नहीं है। गंगा जल के दर्शन मात्र से ही सभी रोगों और पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन दादा गुरू राम गोपाल महाराज की प्रेरणा से स्थापित श्री श्याम बैकुण्ठ धाम श्रद्धालु भक्तों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। धाम में बालाजी के दर्शन करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पवित्र धरती ने अनेक विद्वान संत देश को दिए हैं। जिनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। सभी को संतों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए।

महामंडलेश्वर राजेश्वरदास महाराज ने कहा कि बालाजी के परम भक्त स्वामी श्याम सुंदर महाराज श्रद्धालुओं के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजकुमार नाथ ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संत महापुरूषों की हमेशा अहम भूमिका रही है। प्राचीन ऋषि मुनियों की परंपरा का पालन करते हुए संत धर्म और अध्यात्म की धारा प्रवाहित करते समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट कर रहे हैं। अखिल भारतीय हिंदू परिषद के संगठन मंत्री योगी राज विजय नाथ ने कहा कि सनातन धर्म से बड़ा संसार में कोई धर्म नहीं है। स्वामी श्याम सुंदर महाराज जिस प्रकार सनातन के प्रचार प्रसार में योगदान कर रहे हैं। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी दिनेश दास, स्वामी कमलेशानंद, योगी राजकुमार नाथ महाराज, योगी डा.विजयनाथ महाराज, साध्वी डोली, स्वामी अवधेश प्रपंन्नाचार्य रामानुजाचार्य, स्वामी लोकशानंद सरस्वती, पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल, मदन, भावना, आरके वालिया, आशीष मेहता, अशोक त्यागी, रितेश शर्मा, मोहित वालिया, राजेश अग्रवाल, प्रदीप सिंघल, प्रवीन सिंघल, त्रिभुवन गुप्ता, गोपाल गर्ग, वीके मिश्रा, अमित गुप्ता, अश्विनी शर्मा, अरविंद कुमार, शेखर अग्रवाल, संजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, गजेंद्र पाल, रोबिन गुप्ता, विजय सिंह, राजेश गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button