उत्तराखंड

निजी विद्यालयों में बच्चों के शोषण के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार में निजी विद्यालयों में बच्चों के साथ हो रहे शोषण के विरोध में Indian Youth Congress कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में जगजीतपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कैश खुराना और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि निजी विद्यालयों में कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य सत्यापन होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक के नाम पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक निजी विद्यालय में छात्रा के साथ दुराचार की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि आरोपी शिक्षक अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

नितिन तेश्वर और हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि जब तक निजी विद्यालयों के कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होगा, तब तक ऐसी घटनाएं रुकना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ शोषण की घटनाओं से अभिभावकों में भय का माहौल है और वे बच्चों को स्कूल भेजने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। वहीं पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, शुभम जोशी, ऋषभ, दिनेश कुमार, परितोष त्यागी, लक्की महाजन, नरेश सेमवाल, अमन अंसारी, राहुल चौधरी, मोहन राणा, आशु श्रीवास्तव और डॉ. मेहरबान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button