उत्तराखंड

मां का प्यार, प्रेम का सबसे शुद्ध रूप: महक प्रजापति

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। महक प्रजापति ने कहा कि मां का प्यार इस संसार में प्रेम का सबसे शुद्ध, निस्वार्थ और पवित्र रूप होता है। मां अपने बच्चों के लिए त्याग, समर्पण और ममता की ऐसी मिसाल प्रस्तुत करती है, जिसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। उन्होंने कहा कि मां केवल जन्म देने वाली ही नहीं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर अपने बच्चों का मार्गदर्शन करने वाली प्रथम गुरु भी होती है। मां का स्नेह व्यक्ति को संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

महक प्रजापति ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपनी माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समय निकालना चाहिए। मां का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करें।

Related Articles

Back to top button