उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार में मारपीट व हंगामा कर रहीं 7 महिलाएं पुलिस हिरासत में

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 7 महिलाओं को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम शिवमूर्ति चौक रेलवे गेट के पास होटल, ढाबों, धर्मशालाओं और सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि रेलवे गेट के सामने दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू थीं। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। पूछताछ में पता चला कि आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। शांति भंग और संभावित संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की कुल 7 महिलाओं को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार सभी महिलाओं के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है।

आरोपितों के नाम पते महिला निवासी हाल पता काला गेट केबिन केयर रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल पता ग्राम- कलसिया थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, महिला निवासी हाल झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार मूल निवासी सराय रोयला थाना सराय रोयला दिल्ली, महिला निवासी हाल कटहरा बाजार थाना ज्वालापुर जनपद हरिद्वार मूल निवासी लोनी, गाजियाबाद, महिला निवासी हाल नियर केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम ऊजा पानीपत हरियाणा, महिला निवासी केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी मनीमाझरा थाना मनीमाझरा चण्डीगढ, महिला निवासी झुग्गी झोपडी दुबगगा लखनऊ व महिला निवासी हाल किशनचन्द का मकान कटहरा बाजार थाना ज्वालापुर हरिद्वार मूल निवासी- निमसार थान टणियाला जिला हरदोई उत्तर प्रदेश बताये गए हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए सभी का चालान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button