उत्तर प्रदेश

मोन्ट फोर्ट स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। कस्बे के प्रतिष्ठित मोन्ट फोर्ट स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में मातृत्व के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को भावविभोर कर दिया। कई विद्यार्थियों ने मां के स्नेह, त्याग और ममता पर आधारित कविताएं सुनाईं, जबकि कुछ बच्चों ने भावपूर्ण लघु कथाओं के माध्यम से अपने हृदय के भाव व्यक्त किए।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र बनाकर मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भावनाओं, उल्लास और अपनत्व से सराबोर रहा। विद्यालय प्रबंधन से जुड़े पंकज गर्ग ने कहा कि मां बच्चे के जीवन की प्रथम गुरु होती है। मां का स्नेह, मार्गदर्शन और त्याग ही बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस जैसे आयोजन विद्यार्थियों को परिवार के मूल्यों, संवेदनाओं और सम्मान की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button