उत्तराखंड

जमालपुर कलां की कॉलोनियों में जल्द बिछेगी सीवर लाइन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से जमालपुर कलां क्षेत्र की कॉलोनियों में भी जल्द सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने की संभावना है। उन्होंने धरने पर बैठे स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर जल निगम की परियोजना प्रबंधक एवं अधीशासी अभियंता मीनाक्षी मित्तल को मौके पर बुलाया। अधीशासी अभियंता ने वंचित कॉलोनियों का सर्वे कराकर डीपीआर तैयार करने और शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। जगजीतपुर नगर निगम क्षेत्र में फिलहाल सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। मुख्य लाइन को जमालपुर कलां की सड़क से होते हुए लक्सर रोड के जरिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है, लेकिन क्षेत्र की कई कॉलोनियों में सीवर लाइन न बिछाए जाने से स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था।

धरने के दूसरे दिन स्वामी यतीश्वरानंद ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की और जनता की समस्या उठाई। स्वामी यतीश्वरानंद ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके आग्रह पर शीर्ष अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे चुके हैं और जल्द ही वंचित कॉलोनियों में भी कार्य शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने जमालपुर कलां में दो स्थानों पर चल रहे धरना प्रदर्शनों को भी समाप्त कराया। इस दौरान पंकज गुर्जर, हुकम सिंह, दीप कुमार अग्रवाल, विकास पोखरियाल, अशोक चौधरी, मदन मोहन पोखरियाल, सुरेश जोशी, छोटे लाल, हरीश चंद्र मैंदौलिया, प्रकाश पंडित, अरविन्द थपलियाल, वेदप्रकाश, नीरज चौधरी, विजेंद्र रावत, कमला देवी, मालती भारद्वाज, विमला देवी, इन्दु देवी, एडवोकेट निशा धीमान, पूनम एडवोकेट, कुसुम मैंदौलिया, प्रवेश देवी, रूमा देवी और शोभा देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button