उत्तराखंड

विशेष चश्मों से दो दृष्टिबाधित बच्चों की जिंदगी में लौटी नई रोशनी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। स्थित अजरानंद अंध विद्यालय के दो दृष्टिबाधित बच्चों को विशेष चश्मों के माध्यम से नई रोशनी मिली है। वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन (रजि.) और ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार द्वारा आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 65 बच्चों की जांच की थी, जिसमें 6 बच्चों में उपचार की संभावना पाई गई। आगे की जांच के बाद 13 वर्षीय राजकुमार और 11 वर्षीय कृष्णा को विशेष चश्मों की आवश्यकता बताई गई।

फाउंडेशन की उपाध्यक्ष निधि अग्रवाल ने सहयोगियों के साथ व्यक्तिगत डोनेशन से दोनों चश्मों की व्यवस्था कराई। चश्मा पहनने के बाद बच्चों की दृष्टि में सुधार हुआ और उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। फाउंडेशन अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने निधि अग्रवाल और पूजा अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे “सेवा ही धर्म” के संकल्प की मिसाल बताया।

Related Articles

Back to top button