उत्तराखंड

प्यार, मोहब्बत और भाईचारे से मनाएं ईद उल अजहा का त्यौहार: इसरार सलमानी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद श्री इसरार सलमानी ने समस्त नगरवासियों एवं देशवासियों को ईद उल अजहा की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान, प्रेम और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देती है। इस पावन अवसर पर सभी लोग नफरत और भेदभाव को भूलकर एक-दूसरे के गले मिलें तथा समाज में अमन, शांति और भाईचारे को मजबूत करें।

श्री सलमानी ने कहा कि हमें जरूरतमंदों की मदद कर ईद की खुशियों को सभी के साथ साझा करना चाहिए। यही इस पर्व की असली भावना है। उन्होंने सभी से अपील की कि ईद उल अजहा का त्यौहार प्यार, मोहब्बत और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं तथा देश और समाज की खुशहाली के लिए दुआ करें। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए ईद उल अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button