संगठन हमारी ताकत है: चौधरी नीरपाल
मीनाक्षी कश्यप, एडवोकेट तनिशा, पूनम अग्रवाल ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

कलयुग दर्शन (24×7)
विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)
देहरादून। उज्जवल रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि मिशन 2027 की तैयारी के लिए उत्तराखंड के हर जिले में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महिलाओं को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया है। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कमेटियां बनाकर पार्टी की स्थिति को मजबूत करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण की विचारधारा का प्रचार प्रसार पूरे उत्तराखंड में किया जाएगा। संगठन को मजबूती देने के लिए अगले महीने देहरादून में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद पूरे उत्तराखंड में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, वरिष्ठ नेता योगेश प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजदीप आदि उपस्थित रहे।



