उत्तराखंड

एसएसपी नवनीत सिंह की मौजूदगी में 20 लाख रुपये के मोबाइल किए गए सुपुर्द

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी, जिन्होंने अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। बुधवार को कोतवाली गंगनहर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने करीब 20 लाख रुपये के 51 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। एसएसपी नवनीत सिंह देहात क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान गंगनहर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल फोन संबंधित लोगों को वापस लौटाए गए।

अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके फोन दोबारा मिल पाएंगे, लेकिन हरिद्वार पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते उनके मोबाइल वापस मिल गए मोबाइल स्वामियों ने हरिद्वार पुलिस और एसएसपी नवनीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

Related Articles

Back to top button