उत्तराखंड

महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा और जलेश्वरानंद गिरी ने लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद

ऋषि परंपरांओं को आगे बढ़ा रहा संत समाज: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भेंटकर आशीर्वाद लिया। निरंजनी अखाड़े में भेंट के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर गोल्डन बाबा का स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि संत परंपरांओं का पालन करते हुए गोल्डन बाबा देश विदेश में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत समाज ऋषि परंपरांओं को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। प्राचीन ऋषि परंपरा का अनुसरण कर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

महामंडलेश्वर गोल्डन बाबा ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में अगले वर्ष होने वाले हरिद्वार कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करने के साथ सेवा शिविरों का संचालन भी किया जाएगा। ब्रजघाट पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी जलेश्वरानंद गिरी ने भी श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया और कहा कि अखाड़ा परिषद भारत के संतों की सर्वोच्च संस्था है। सभी 13 अखाड़े मिलकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में हरिद्वार कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न कराएंगे।

Related Articles

Back to top button