एसएसपी ने भरा एसआईआर गणना फार्म

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत शनिवार को बीएलओ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आवास पर पहंुचकर उनका गणना फार्म भरवाया। निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के गणना फार्म भरवा रहे हैं।

इसी क्रम में शनिवार को बीएलओ कविता पाल ने रोशनाबाद स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचकर एसएसपी नवनीत सिंह का गणना फार्म भरवाया। इस दौरान एसएसपी ने सभी जनपद वासियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर बीएलओ कविता पाल, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल और स्वीप प्रकोष्ठ के प्रभारी डा.संतोष कुमार चमोला मौजूद रहे।



