उत्तराखंड

गंगा स्नान करने से होती है मोक्ष की प्राप्ति: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। सोमवती अमावस्या पर निरंजनी अखाड़ा घाट पर गंगा स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान और दान पुण्य करने से जीवन भव सागर पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षो बाद पुरूषोत्तम मास में सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बना है। जिसका लाभ उठाने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे है। मां गंगा सभी की मनोकामनाएं पूरी करेंगी। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत दर्शन भारती, महंत राज गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button