उत्तराखंड

अनाथ बालिकाओं के संरक्षण संवर्द्धन में साध्वी ऋतम्भरा की महत्वपूर्ण भूमिका: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

सनातन की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा संत समाज: साध्वी ऋतम्भरा

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जगजीतपुर स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम पहुंचकर दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा से भेंट कर धर्म चर्चा की। आश्रम पहंुचने पर साध्वी ऋतम्भरा, ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं महंत सत्यश्री महाराज तथा महंत सत्यशील महाराज ने फूलमाला पहनाकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली साध्वी ऋतम्भरा वर्तमान समय की मदर टेरेसा हैं। हजारों अनाथ बालिकाओं को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनका विवाह कराने तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही साध्वी ऋतम्भरा का बालिकाओं के संरक्षण और संवर्द्धन में यह योगदान समस्त समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरांओं को ठेस पहुंचाने के कुचक्रों को संत समाज कामयाब नहीं होने देगा। सनातन के संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों में महिला संतों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि संत समाज का उद्देश्य ही सनानत का संरक्षण करते हुए समस्त सनातन समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करना है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में सभी अखाड़े और पूरे देश का संत समाज एकजुट होकर सनातन की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वालों के मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर साध्वी चेतना, स्वामी सत्यश्रेय, साध्वी सहृदय, साध्वी शिरोमणि, स्वामी सत्यशील, स्वामी सत्यश्रवा, साध्वी सत्य श्रुति, साध्वी सत्यनिष्ठा, साध्वी सत्य समिधा, स्वामी सत्य आलोकानंद, हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया, विश्वास सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button