उत्तराखंड

ज्ञान का अथाह सागर है श्रीमद्भागवत कथा: महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा के विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराते हुए महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि कथा ज्ञान का अथाह सागर है। जिसे जितना ग्रहण करो। जिज्ञासा उतनी ही बढ़ती जाती है। कथा के प्रत्येक सत्संग से अतिरिक्त ज्ञान की प्राप्ति होती है। स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि साक्षात भगवान श्री हरि की वाणी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और श्रवण दोनों ही परम कल्याणकारी हैं। कथा के प्रभाव से प्रेत योनि में विचरण कर रहे धुंधकारी को वैकुंठ लोक में स्थान प्राप्त हुआ।

कथा श्रवण का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए इससे मिले ज्ञान को आचरण में धारण करें। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि हरिद्वार के पावन गंगा तट पर संतों के सानिध्य में कथा के आयोजन और श्रवण का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। भक्तों के कल्याण के लिए हरिद्वार में कथा का आयोजन करने वाला गोयल परिवार साधुवाद का पात्र है। साध्वी कृष्णानंद, कथा के मुख्य यजमान विजय गोयल, प्रेम गोयल, श्याम अग्रवाल ने सभी संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अनेक संत महंत व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button