सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में 123.79 करोड़ की 17 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹123.79 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही सिटी सेंटर निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया। हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल सड़कों और भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की यात्रा का सहभागी बनाना है।

विकसित चंपावत, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर सीमांत क्षेत्रों के संकल्प को साकार करने हेतु हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी जी, माननीय दायित्यवधारी श्री श्याम पांडे जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद सामंत जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।



