वाराणसी में जीती 4 बड़ी चैंपियनशिप, एसएसपी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की खेल प्रतियोगिताओं में जनपद सहारनपुर की पुलिस टीम ने अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। वाराणसी जोन में आयोजित 51वीं प्रादेशिक कलस्टर उत्तर प्रदेश पुलिस (जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे एवं पेंचक सिलाट) प्रतियोगिता-2026 में सहारनपुर पुलिस के जांबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक या दो नहीं, बल्कि कुल चार-चार टीम चौंपियनशिप अपने नाम की हैं। वाराणसी में बीते 21 से 24 जून 2026 तक आयोजित इस चार दिवसीय प्रादेशिक प्रतियोगिता में प्रदेशभर की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें सहारनपुर पुलिस के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए निम्नलिखित श्रेणियों में चैंपियनशिप शील्ड पर कब्जा जमाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में इन सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों का भव्य स्वागत किया। एसएसपी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को टीम चैंपियनशिप शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सहारनपुर पुलिस के इन जवानों ने ड्यूटी के साथ-साथ खेल के मैदान पर भी जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी वे इसी प्रकार राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर जनपद व पुलिस विभाग का नाम रोशन करते रहेंगे।



