उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब ने किया चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

गंगोह। रोटरी क्लब द्वारा अन्नपूर्णा दिवस एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस व सीए दिवस आयोजित कर समाज एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों तथा वित्तीय क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज जैन, डॉ.एस आर सैनी, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. विनीत अग्रवाल, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रोहित वालिया, डॉ. अपूर्व सैनी, डॉ. स्वाति सैनी, डॉ. ऋषभ गर्ग, डॉ. सुनीता अग्रवाल, डॉ. वीना सैनी, डॉ. निर्मल जैन, डॉ. भारती वालिया तथा सीए दीपक गुप्ता को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा व सचालन कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र तायल ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि क्लब समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति देकर सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। वक्ताओं ने चिकित्सकों को मानवता के सच्चे सेवक बताया।

Related Articles

Back to top button