उत्तर प्रदेश

संगठन की मजबूती के दम पर 2027 में सपा सरकार बनाएंगे, अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री: भुवन जोशी

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं सहारनपुर के SIR प्रभारी प्रोफेसर भुवन जोशी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में संगठन की ताकत के दम पर समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। बैठक में विधानसभा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की बूथ स्तर तक समीक्षा की गई। प्रो. भुवन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस केवल नारा बनकर रह गया है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है और प्रदेश की जनता इससे परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं हो रही है तथा फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा, जिससे किसान बिचौलियों के शोषण का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने संगठन की समीक्षा कर उसे और अधिक मजबूत बनाने तथा मतदाता सूची की कमियों को जल्द दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत का आधार प्रत्येक वोट होता है, इसलिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना आवश्यक है।

जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ चुनावी अभियान में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनावी सफलता के लिए मजबूत संगठन सबसे महत्वपूर्ण होता है। महानगर अध्यक्ष ने भी सेक्टरवार समीक्षा कर संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक को पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री लियाकत अली, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, चौधरी साजिद, रूही अंजुम, ममता चौधरी, अब्दुल गफूर, विजेश शर्मा, फरहाद गड़ा, फैयाज मलिक, फरहान खान, राव मासूम, राजवीर सिंह, फैसल सलमानी, रमेश पवार, संदीप सैनी, राजकुमार घटाड़ा, कासिफ अल्वी, विलास राणा, किरण पाल, अबू बकर, चौधरी महेंद्र, राकेश, अच्छन यादव, नवाब यादव, सुदेश गुर्जर, ओसामा गड़ा, महजबी खान, मुस्तकीम राणा, वासिल तोमर, हसीन कुरैशी सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button