उत्तर प्रदेश

एसआईआर समीक्षा में सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सौंपी रिपोर्ट, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दावा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में सहारनपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं एसआईआर प्रभारी प्रो. भुवन जोशी से वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने मुलाकात कर विधानसभा-03 की एसआईआर संबंधी रिपोर्ट सौंपी तथा उनका स्वागत किया। अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने बताया कि मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी से मिलकर ऐसे मामलों में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जहां एक ही मतदाता के नाम पर दो, तीन, चार या उससे अधिक वोट दर्ज होने की शिकायतें मिली थीं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा-03 में धरातल पर लगातार कार्य किया जा रहा है और टीम टिंकू अरोड़ा तथा समाजवादी पार्टी का महानगर संगठन मतदाता सूची का सत्यापन कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 में सरकार बनाकर जननायक अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है और पार्टी नेतृत्व के प्रत्येक निर्देश का पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, शुभम वर्मा, जोगिंदर सिंह, रवि एवं अमित जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button