उत्तर प्रदेश

डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल व एसबीआई फाउंडेशन की पहल, 42 बच्चों का हुआ कार्यात्मक एवं दृष्टि मूल्यांकन

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। ग्राम मेघछपर में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बहुदिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क कार्यात्मक एवं दृष्टि मूल्यांकन (Vision & Functional Assessment) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 बहुदिव्यांग बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्रम की निदेशक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमा गणेश के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रोग्राम मैनेजर संगीता लवण्या, प्रोग्राम ऑफिसर मयंक गुप्ता, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. लव राणा, विजन टेक्नीशियन वंशिका तथा स्टाफ सदस्य अमित धीमान, शेखर, मोहित सैनी और नितेश कुमार सहित अन्य टीम के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर के दौरान अभिभावकों को बहुदिव्यांग बच्चों के समग्र विकास, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा प्रोग्राम के माध्यम से समय-समय पर उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उपस्थित अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

Related Articles

Back to top button