उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति फेज-5.0: नागल में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

नागल (सहारनपुर)। थाना नागल क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर एंटी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला उप निरीक्षक वर्षा कुशवाहा, महिला हेड कांस्टेबल 373 सरहिस्टा, महिला कांस्टेबल 87 ऋतु तथा पीआरडी रीना की टीम ने राठी ब्रिक्स ईंट भट्ठा ग्राम भाटखेड़ी, ग्राम सुबरी, कस्बा नागल के बस स्टैंड, सहारनपुर–मुजफ्फरनगर हाईवे, ब्लॉक तिराहा, शक्कर बाजार, सर्राफा बाजार, मीना बाजार, मेन बाजार, सब्जी मंडी सहित अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने बालिकाओं व महिलाओं को डिजिटल अरेस्टिंग से जुड़ी झूठी अफवाहों से सतर्क रहने, साइबर फ्राड व साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं बच्चों के लिए संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जागरूक करते हुए टीम ने सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा शामिल हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी भी दी गई। अभियान के दौरान ऑपरेशन नशा मुक्ति के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया तथा नाम व नंबर अंकित पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस की इस पहल से महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा और जागरूकता बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button