उत्तराखंड

मूकबधिर विद्यालय की समस्याओं को दूर करने का गौरव गोयल ने दिया आश्वासन

विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का करेंगे प्रयास

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आईआईटी स्थित मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य विभूति सैनी ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने बताया कि आईआईटी की ओर से विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और नागरिक भी समय-समय पर सहयोग प्रदान करते हैं।

विद्यालय में मूकबधिर बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री तथा कुछ अन्य कार्य कराए जाने की जरूरत है। इस पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि वह निजी स्तर पर विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नीलम मधोक, राहुल राजपूत और संजय धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button