उत्तराखंड

रामलीला में जटायु उद्धार का मार्मिक मंचन

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया शुभारंभ, रामलीला के महत्व पर डाला प्रकाश

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

रुड़की। डंढेरा स्थित देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल ने फीता काटकर किया। कलाकारों ने शानदार अभिनय से श्रद्धालुओं को देर रात तक भाव-विभोर किए रखा। रामलीला में माता सीता के हरण के बाद भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के उनकी खोज में निकलने तथा घायल जटायु से भेंट का मार्मिक मंचन किया गया। जटायु द्वारा सीता हरण का वृतांत सुनाने के बाद भगवान श्रीराम ने उन्हें उद्धार प्रदान किया और माता सीता की खोज में आगे बढ़ गए। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इसके माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादाओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें सत्य, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। पूर्व मेयर ने क्षेत्रवासियों और संस्था के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सहयोग राशि भेंट की। इस दौरान डंढेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी एवं संस्था के पदाधिकारियों ने गौरव गोयल का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र रावत ने किया।

Related Articles

Back to top button