उत्तर प्रदेश

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर दूर-दराज क्षेत्रों से अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए फरियादियों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लिया जाए और प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए तथा फरियादियों को उनकी शिकायत पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में उचित जानकारी दी जाए।

एसएसपी ने उपस्थित लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। सहारनपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button