गौकशी के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किए उद्घोषणा नोटिस
ढोल बजवाकर कराई मुनादी, कोर्ट में पेश होने की चेतावनी

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गौकशी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में भगवानपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को ग्राम सिकरोड़ा में दो आरोपियों के घरों पर न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेश चस्पा किए। पुलिस टीम ने आरोपियों के निवास स्थान पर पहुंचकर ढोल बजवाकर सार्वजनिक मुनादी कराई। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 84 के तहत न्यायालय द्वारा जारी उद्घोषणा आदेशों की तामील के लिए की गई।

मुनादी के माध्यम से आरोपियों को निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की बात कही गई। फरार आरोपियों के नाम असलम पुत्र नानू, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार। फैजान पुत्र सफीम, निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, हरिद्वार।



