मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)
पारस कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के लिए एआई और डिजिटल स्किल्स का ज्ञान बेहद आवश्यक है। फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी के माध्यम से छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी।

फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं भविष्य में रोजगार के अवसरों से जुड़े कौशल प्रदान करना है। संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ डिजिटल मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग एवं कोडिंग सहित अन्य आधुनिक और रोजगारपरक कोर्स भी संचालित किए जाएंगे।



