जनसुनवाई में 56 शिकायतें दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण; सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 56 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 32 का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया।

जनसुनवाई में वीरेन्द्र सिंह, राजपाल, रघुनाथ सिंह, बबीता, स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट, सपना सिंह, अरुण कुमार, अश्वनी चौहान, वेदपाल, कुंवरपाल, अनुराग राठी और जय कृष्णा शर्मा ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्यालय प्रबंधन, साइबर अपराध, संपत्ति कब्जा, गंगा घाट संरक्षण और वित्तीय धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों में शिकायतें दर्ज कराईं।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए 36 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सतीश जोशी, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।



