उत्तराखंड

पुजारी के कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने और प्रदर्शन में भाग लेने वालों पर कानूनी कार्यवाही करेंगे: श्रीमहंत डा. रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पप्पू यादव सनातन धर्म का उपहास उड़ा रहे हैं। चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के दौरान श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि पप्पू यादव को संसद परिसर में पुजारी के कपड़े पहनाकर और दक्षिणा देते हुए विपक्ष के नेताओं का प्रदर्शन करना सनातन का उपहास उड़ाना है। इसके लिए भगवान राम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाकर प्रदर्शन करने वाले विपक्ष के नेताओं पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button