उत्तराखंड

सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं महादेव शिव: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना निरंतर जारी है। लोक कल्याण की कामना के साथ स्वामी कैलाशानंद गिरी द्वारा गंगा जल, दूध, दही, शहद, गन्ने का रस आदि द्रव्यों व विभिन्न प्रकार के पुष्पों से रूद्राभिषेक व शिवार्चन किया जा रहा है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि महादेव शिव सृष्टि के सर्व शक्तिमान देव हैं। उनकी आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। आस्था और विश्वास के शिव आराधना करने वाले भक्त का कल्याण अवश्य होता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिव आराधना कभी भी की जा सकती है। लेकिन सावन का महीना शिव आराधना को समर्पित है। इसलिए सावन में शिव आराधना का महत्व बढ़ जाता है।

सावन में प्रत्येक सनातनी किसी ना किसी रूप में शिव आराधना अवश्य करता है। करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ों में गंगाजल ले जाकर शिवालयों में महादेव को अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की प्रतीक है। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि श्रावण पूर्णिमा तक चलने गुरूदेव की शिव साधना में अनेक राजनेता, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button