उत्तराखंड

संसार में भगवान शिव की महिमा अपरंपार है: स्वामी नागेंद्र महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित शिवालय निकेतन धाम के अध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि संसार में भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। भगवान शिव की कृपा से बेड़ा भवसागर से पार हो जाता है। आश्रम में शिव पूजन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि सावन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति को सावन में पूरे विधि विधान से शिव आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।

अभिषेक करते हुए माता पार्वती का ध्यान भी अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। जिससे परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। सभी बाधाएं दूर होती हैं। बिगड़े काम भी संवर जाते हैं। स्वास्थ्य उत्तम होता है। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन का गौरव है। यात्रा के दौरान नशे से दूर रहें। प्रशासन द्वारा दिशा निर्देशों का पालन करें और क्षमता से अधिक जल ना उठाएं।

Related Articles

Back to top button