उत्तराखंड

भारी बारिश के बीच नारसन बॉर्डर पहुंचे डीएम-एसएसपी, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मानकों से बड़ी कांवड़ और डीजे लौटाए गए, श्रद्धालुओं से प्रशासन की गाइडलाइन मानने की अपील

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को नारसन बॉर्डर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और चेकिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भंडारों और सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 10 फीट से अधिक चौड़ी और 12 फीट से अधिक ऊंची कांवड़ तथा मानकों के विपरीत डीजे को जनपद में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

ऐसे सभी वाहनों और डीजे को नारसन बॉर्डर से वापस लौटाया जा रहा है। भारी बारिश के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए गए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, तहसीलदार विकास अवस्थी, अपर तहसीलदार शुभांगिनी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button