उत्तराखंड

कनखल में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, दो गिरफतार तीन फरार, कोतवाली में मुकदमा दर्जकलयुग दर्शन (24×7)

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने कनखल ब्रह्म विहार फेस -1 निवासी सुनील बंसल उस दौरान हमला कर दिया जब वह अपने दादू बाग स्थित आफिस से घर आ रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान उन पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में सुमित बंसल गंभीर रूप से घायल हो गए । पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कनखल में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोतवाली कनखल में दी गई तहरीर के अनुसार वादी सुमित कुमार बंसल पुत्र अशोक कुमार बंसल निवासी ब्रह्म विहार फेस-1, कनखल दादूद्वारा स्थित अपने कार्यालय से दोपहर करीब 3:35 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाटो वाली तिराहे पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे मुंह पर कपड़ा बांधे तकरीबन 5 युवक दो बाइकों पर आए और उन पर डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने वादी को बाइक से गिराकर सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। जान बचाने के प्रयास में वादी शोर मचाने लगे तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हमले के बीच पीड़ित के गले सोने की करीब 11 ग्राम की चेन भी गायब बताई जा रही है। बताया जा रहा है एकत्रित भीड़ ने मौके पर ही एक हमलावर को दबोच लिया और थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोप है कि जाते-जाते हमलावरों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर में शिवम पुत्र राजकुमार निवासी लक्सर, मनीष पुत्र सोहन निवासी लक्सर वंश पुत्र सोमिन हाल निवासी टंकी नंबर 6 मायापुर को नामजद किया गया है। साथ ही दो अज्ञात युवकों का भी जिक्र है। वादी ने आरोप लगाया कि वर्ष 7अप्रैल 2022 में भी उनके साथ इसी तरह का हमला हुआ था, जिसके पीछे सुनील कुमार अग्रवाल व अमित गौतम का हाथ था। पीड़ित का आरोप है कि सुनील कुमार अग्रवाल और अमित गौतम ने साजिश के तहत उस पर हमला कराया है। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भेजकर मेडिकल कराया है । फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मौका स्थल से घटना को अंजाम देकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित के परिवार ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी और जान-माल की सुरक्षा कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button