इमलीखेड़ा व मेवड़ कला में कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। सावन माह में शिवभक्तों की सेवा के लिए राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की ओर से इमलीखेड़ा और मेवड़ कला में लगाए गए कांवड़ सेवा एवं मेडिकल शिविरों का समापन हुआ। इमलीखेड़ा शिविर का समापन जिला हरिद्वार संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी की अध्यक्षता में हुआ।

इस दौरान डॉ. अरविंद सैनी, डॉ. यशवीर रोड, सागर सैनी, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. पवन सैनी, डॉ. सौरभ सैनी, डॉ. संजय कश्यप व फार्मासिस्ट वंश कुमार सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, जिला रुड़की संरक्षक डॉ. सतपाल सैनी के नेतृत्व में मेवड़ कला शिविर का भी समापन किया गया। मनजीत सैनी, संजय सैनी, शिवम सैनी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविरों में हजारों शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा, भोजन, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चेतन चौधरी, जिला मंत्री काली चरण, जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, मास्टर दिनेश लाल, प्रीति चौधरी, नीरज चौहान, मीडिया प्रभारी नीटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




