उत्तर प्रदेश

वैश्य अग्र महिला समिति द्वारा तीज उत्सव हर्षाेल्लास से मनाया

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति, सहारनपुर द्वारा तीज का उत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष सम्मानित सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। सभी बहनों ने महाराजा अग्रसेन जी की वंदना एवं भजन गाए। तत्पश्चात तीज की मीटिंग का शुभारम्भ बड़े धूमधाम से किया गया। यह इस सत्र की पहली मीटिंग थी। कार्यक्रम में सावन के गीतों पर सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। तीज के त्योहार के उपलक्ष में लघु-नाटिका भी प्रस्तुत की गई। बहनों ने गेम के माध्यम से लकी तीज क्वीन का चुनाव किया, जिसमें तीज क्वीन नेहा बनीं और तीज महारानी मृदु बनीं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि, समन्वय समिति की नगर महामंत्री रीना गोयल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा सुनीता गर्ग, सचिव श्रुति सिंघल और कोषाध्यक्ष रेखा के द्वारा विशेष अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। महिला संयोजिका रिंपी और मोनिका ने बहुत मेहनत करके तीज की मीटिंग में चार चांद लगा दिए। समिति में सभी नई बहनों का स्वागत भी किया गया। अंत में वैश्य अग्र महिला समिति, सहारनपुर के पदाधिकारियों के द्वारा सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व पदाधिकारियों रितु गुप्ता, मधु गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस सभा में विदुषी, आरुषि, रंजना, शिवानी, नीलम, अलका, अंशु, , सारिका, रीमा आदि का भी योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button