संसार में भगवान शिव से बढ़कर कोई नही: स्वामी कैलाशानंद गिरी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिव साधना अनवरत् रूप से जारी है। साधना में सम्मिलित होने आए भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि इस संसार में भगवान शिव से बढ़कर कोई नही है। उनकी उपासना से बढ़कर कोई उपसाना नही है। भगवान शिव की सेवा, भक्ति और उनके समर्पण ही जीवन की सार्थकता है। भगवान शिव को प्रसन्न करना ही मनुष्य का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। भगवान शिव को प्रसन्न करने के बाद कुछ शेष नही रह जाता।

स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिव कृपा प्राप्त होने के जीवन सहज और सरल हो जाता है। सभी कठिनाईयां और दुख समाप्त हो जाते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोई विधि नही है, क्योंकि वे अपने भक्तों पर कब और कैसे प्रसन्न हो जायें कोई नही जानता। फिर भी सद्गुरू के सानिध्य में शिव साधना करनी चाहिए। शिव साधना से आध्यात्मिक विकास और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।



