उत्तराखंड

राष्ट्रीय सनातनी संगठन ने 5 हजार कांवड़ों का किया विधिवत समापन

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान 11 दिनों तक चलित मेडिकल सेवा शिविर और विभिन्न सेवा कार्य किए गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने तन-मन-धन से शिवभक्तों की सेवा की। संगठन की ओर से लाखों कांवड़ियों को चिकित्सा सेवा एवं मार्गदर्शन देने के साथ भटके हुए कांवड़ियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और परिजनों से मिलाने का कार्य भी किया गया।

कांवड़ यात्रा के समापन के बाद पिछले दो दिनों से संगठन के पदाधिकारी खंडित एवं छुटी हुई कांवड़ों को एकत्र करने में जुटे थे। मंगलवार को करीब 5 हजार छोटी कांवड़ और 300 कलश वाली कांवड़ एकत्र की गईं। इनमें 20 लीटर से लेकर 50 से 100 लीटर तक गंगाजल वाली कांवड़ शामिल थीं। संगठन द्वारा पिछले वर्ष भी करीब 6 हजार कांवड़ों को एकत्र कर विधिवत समापन किया गया था।

सभी कांवड़ों को श्री श्रवणेश्वर महादेव मंदिर, छठ घाट बहादराबाद में एकत्र कर पंडित गोलू चौबे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद गंगा जी में जल विसर्जित कर कांवड़ यात्रा का समापन किया गया। सुरक्षित पाई गई कांवड़ों से गंगाजल लेकर प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता महादेव का अभिषेक करने के लिए पुरा महादेव रवाना हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, राष्ट्रीय सचिव अलका सैनी, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत मिश्रा, जिला हरिद्वार संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी, जिला रुड़की संरक्षक डॉ. सतपाल सैनी, जिला रुड़की अध्यक्ष सौरभ सैनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन चौधरी, जिला मंत्री कालीचरण, जिला उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शुभम सैनी, डॉ. अरविंद सैनी, जोनी सैनी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सलाहकार सुबोध सैनी, प्रदीप सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों के लिए बधाई दी।

Related Articles

Back to top button