रानीपुर विधानसभा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, बहादराबाद मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ पृथ्वीराज चौहान चौक से हुआ। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा पृथ्वीराज चौहान चौक से शुरू होकर बहादराबाद की विभिन्न कॉलोनियों एवं गांवों की गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं और नागरिकों में तिरंगे के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना साफ दिखाई दी।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में आयोजित ऐसी यात्राएं नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। प्रत्येक भारतीय के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना सदैव जीवंत रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकास और जनकल्याण के कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय चेतना, एकता और गौरव का प्रतीक है। दायित्वधारी राज्यमंत्री नितिन गौतम ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को और मजबूत करने तथा राष्ट्रहित, जनसेवा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया है। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रत्येक भारतीय को जोड़ती है। देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ना होगा। तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, विशाल गर्ग, चित्रा शर्मा, चेतन चौहान, नीरज चौहान, नीति शर्मा, मनोज परालिया, प्रमोद पाल, आदित्य चौहान, सुमन स्वामी, मनोज पाल, राजीव चौहान, विनय चौहान, शोभित चौहान, चमन चौहान और विशाल चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



