उत्तराखंड

राष्ट्रभक्ति से गूंजा हरिद्वार, मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में आर्य नगर चौक से चंद्राचार्य चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण 180 फुट लंबे तिरंगे के साथ एनसीसी छात्रों की सहभागिता रही। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और वीरता का प्रतीक है। हमें अमर बलिदानियों के सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए। हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हर भारतीय की शान और गौरव है। हजारों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, राजकुमार अरोड़ा, अन्नू कक्कड़, सुभाष चंद्र, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, तरुण नय्यर, अनिमेष शर्मा, तुषांक भट्ट, किशन बजाज, आशु चौधरी, विकास प्रधान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, देवेश ममगई, पारुल चौहान, करण वर्मा, निकुंज शर्मा, अंकित रघुवंशी, नवीन तेश्वर, सत्यनारायण शर्मा, मोनिका सैनी, निशा नोडियाल, राकेश नोडियाल, भोला शर्मा, सुमित लखेड़ा, अर्श नय्यर, कपिल बालियान, सूरज भारद्वाज, मुकुल भारद्वाज, लवी चौहान, उमेश पाठक, रेशु चौहान, हरजीत सिंह, मृदुल कौशिक, सुनील सेठी, सुरेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button