उत्तराखंड

भाजपा किसान मोर्चे ने निकाली तिरंगा यात्रा

देश की आन बान शान की रक्षा के लिए तत्पर रहे: शिवा चौहान

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा किसान मोर्चे ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा किसान युवा मोर्चे के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में कई युवा शामिल हुए। सैकड़ों युवाओं और किसानों ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गांव पंजनहेड़ी से लेकर शाहपुर शीतला खेड़ा तक एक निकाली गई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारे लगाए गए। इस मौके पर शिवा चौहान ने बताया कि हमारी यह तिरंगा यात्रा ग्राम पंजन्हेड़ी से लेकर शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है। भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोग चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख हों या ईसाई सभी एक हैं। हम अपने सभी ग्रामीण निवासियों, युवाओं और किसान भाइयों को साथ लेकर इस यात्रा को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब देश के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और देश की आन बान शान की रक्षा के लिए तत्पर हैं।

तिरंगा हमारी जान है और हमारी शान है। क्षेत्रवासियों से अपील करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फहराएं तथा हाथ जोड़कर देश और तिरंगे को नमन करें। तिरंगा यात्रा में सुमित चौहान, अभिषेक चौहान, कुणाल चौहान, हार्दिक सैनी, राहुल मिश्रा, सनी कुमार, विशाल उमेश, अमन सिंह, सहदेव, प्रदीप, परमदीप, दुर्गेश, रजत, ओम कुमार, जय कुमार, रवि, मयंक शर्मा, हरीश कुमार कश्यप, रामपाल कश्यप, प्रमान पाराशर, पीयूष, विन्नी, रोहित चौहान, सूरज धीमन, शुभम, लक्ष्य बख्शी, रचित, हर्ष चौहान और अभिनव मिश्रा समेत कई युवा शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button