उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर संत समाज ने किया कलयुग दर्शन के संपादक एवं संवाददाता को किया सम्मानित

कांवड़ मेले के सफल कवरेज और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए किया सम्मान

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर संत समाज की ओर से कलयुग दर्शन के संपादक मोहम्मद नदीम एवं संवाददाता सरविन्द्र कुमार को सम्मानित किया गया। संत समाज ने कांवड़ मेले के दौरान समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करने तथा मेले से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों और व्यवस्थाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए दोनों पत्रकारों के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर संत समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में शामिल है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, प्रशासन, पुलिस एवं संत समाज से जुड़ी गतिविधियों को निष्पक्ष और प्रमुखता से जनता तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। संत समाज ने कहा कि कलयुग दर्शन ने कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं से जुड़ी खबरों के साथ-साथ प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्थाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए संपादक मोहम्मद नदीम एवं संवाददाता सरविन्द्र कुमार का सम्मान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कलयुग दर्शन के संपादक मोहम्मद नदीम ने संत समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार पत्र सदैव जनहित, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाता रहेगा। वहीं संवाददाता सरविन्द्र कुमार ने भी संत समाज का धन्यवाद करते हुए कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं एवं सामाजिक गतिविधियों को जनता तक पहुंचाना उनका निरंतर प्रयास रहेगा। इस अवसर पर संत समाज के संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button